Friday, April 18, 2025

Latest Posts

Himalaya Tentex Royal Health Benefits in Hindi

हिमालया  ने उन जड़ी बूटियों, और रसायनों को चुना, जो लिंग में रक्त प्रवाह को बढ़ाते हैं।  और लिंग में रक्त प्रवाह बढ़ाने के लिए निकलने वाली गैस, नाइट्रस आक्साइड का स्रावण बढ़ाते हैं।  जिसके फलस्वरूप लिंग की नसें फैलती हैं, और उनके ज़रिए, लिंग की थैलियों  में, अधिक से अधिक रक्त जा सके।

इसके अतिरिक्त, टेंटेक्स रॉयल कामोत्तेजना बढ़ाने, और विभिन्न प्रकार के, सैक्स संबंधी विकारों में दिया जाता है। लेकिन इसका मुख्य रोगधिकार, नपुंसकता, और लिंग में ढीलापन जैसी समस्याओं के लिए ही है।

टेंटेक्स्ट रॉयल, और टेंटेक्स्ट फोर्ट, दोनों में क्या फर्क है

Tentex Royal aur Tentex Forte men kya fark hai.

टेंटेक्स्ट रॉयल खासतौर से, नपुंसकता के इलाज के लिए बनाई गई है,।  जबकि टेंटेक्स्ट फोर्ट का निर्माण, कामेच्छा बढ़ाने, और शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए किया गया है।

टेंटेक्स फोर्ट में जड़ी बूटियों के साथ साथ, धातुओं की भस्मों का प्रयोग भी किया गया है। जबकि टेंटेक्स रॉयल में, केवल जड़ी बूटियों का प्रयोग किया गया है। इससे पता चलता है, कि टेंटेक्स्ट फोर्ट का प्रयोग, केवल निश्चित अवधि के लिए ही किया जा सकता है।  जबकि टेंटेक्स्ट रॉयल को, अपेक्षाकृत लंबे समय तक प्रयोग किया जा सकता है।

टेंटेक्स रॉयल की जड़ी बूटियाँ – तो चलिए डालते हैं, टेंटेक्स्ट रॉयल में इस्तेमाल की गई सभी जड़ी बूटियों पर एक नज़र

कोकिलाक्षा। – ये जड़ी बूटी इस दवा का मुख्य घाट है। और इसका कार्य उत्तेजना के समय, रासायनिक क्रियाओं के फलस्वरूप लिंग में रक्त ले जाने वाली नसों को फैलाना होता है। और इस तरह से ये जड़ी बूटी, लिंग में कठोरता लाने, और नपुंसकता दूर करने में उपयोगी है।

गोकशुरा या गोखरू। – गोखरू, शोधों में प्रमाणित, एक ऐसी जड़ी बूटी है, जो पुरुष हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन का स्रावण बढ़ाने में असरदार पाई गई है। गोखरू विभिन्न सैक्स संबंधी विकारों, जैसे नपुंसकता, लिंग का ढीलापन, शुक्राणुओं की कमी, और कामेच्छा की कमी दूर करने में उपयोगी पाई गई है।

उटंजन – उटंजन शरीर में आए, विभिन्न प्रकार के विकारों को दूर करने के लिए, आयुर्वेद में प्रयोग किया जाता है। इस जड़ी बूटी के बीज अंदरूनी शारीरिक कमज़ोरी दूर करने में इस्तेमाल किया जाता है।

इसके अलावा इस दवा में, केसर। बादाम। मूसली की जड़, और पान के पत्ते का प्रयोग किया गया है। ये सभी दवाएं वाजीकरण में प्रयोग होती हैं। इनका प्रयोग विभिन्न आयुर्वेदिक शास्त्रीय योगों में पौरुष दुर्बलता दूर करने के लिए किया जाता है।

टेंटेक्स रॉयल के फायदे (Benefits of Tentex Royal Hindi)

टेंटेक्स्ट रॉयल मुख्य रूप से लिंग का ढीलापन दूर करने, और संभोग के समय कामोत्तेजना बढ़ाने में किया जाता है।
इसके साथ साथ टेंटेक्स रॉयल एक जनरल हेल्थ टॉनिक के समान भी किया जा सकता है। क्योंकि इसमे जो भी जड़ी बूटियाँ डाली गई हैं, वो शरीर के विकास में खास भूमिका निभा सकती हैं।

टेंटेक्स्ट रॉयल को कुछ आयुर्वेदिक चिकित्सक अवसाद के उपचार के लिए भी प्रयोग करते हैं।

शरीर की रोग प्रतिरोशक क्षमता बढ़ाने के लिए भी टेंटेक्स रॉयल का प्रयोग किया जा सकता है।
किसी लंबी बीमारी की वजह से मांसपेशियों का क्षय हो जाने की भरपाई करने के लिए भी टेंटेक्स् रॉयल एक उपयोगी दवा है।

टेंटेक्स रॉयल की प्रयोग विधि (How to use Tentex Royal in Hindi)

टेंटेक्स रॉयल के दो कैप्सूल, रात को सोने से एक घंटा पहले, या संभोग करने से एक घंटा पहले ले सकते हैं।
टेंटेक्स रॉयल को खाली पेट नहीं लेना चाहिए, और बेहतर है, कि कुछ हल्का फुल्का खाना खाने के बाद या दूध के साथ ही इसको लेना चाहिए। अगर खाना खाए हुए दो घंटे से अधिक नहीं हुए हैं, तो टेंटेक्स रॉयल पानी के साथ ले सकते हैं।

टेंटेक्स् रॉयल कितने समय तक लिए जा सकता है?

Tentex Royal ko kitne time tak use kar sakte hain?

टेंटेक्स रॉयल एक सुरक्षित आयुर्वेदिक दवा है, जिसमे केवल जड़ी बूटियों का ही प्रयोग किया गया है। इस दवा को कितने भी दिनों तक लिया जा सकता है।

क्या जिनकी शादी नहीं हुई है, या फिर वो पुरुष जो शारीरिक संबंध नहीं बनाते हैं, क्या वो भी टेंटेक्स रॉयल इस्तेमाल कर सकते हैं।

चूंकि टेंटेक्स रॉयल में किसी तरह के रसायन का प्रयोग नहीं किया गया है, तो इसका इस्तेमाल कोई वयस्क पुरुष, जो 18 साल से अधिक उम्र का है, कर सकता है। हालांकि इस दवा के प्रयोग से कामेच्छा बढ़ती है, तो इसका प्रयोग तभी करें, जब इसकि आवश्यकता हो।

Latest Posts

Don't Miss